सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बीज मंत्र और उनकी ऊर्जा

मित्रो एक प्रश्न  हमे प्राप्त हुआ कि क्या हम अलग अलग बीज मंत्रो को मिला सकते है? और अगर यदि मिला सकते है तो कौन कौन सा बीज मंत्र है जिसको हम एक साथ जप सकते है। तो मित्रो इसको जानने के लिए आपको बीज मंत्रो के विज्ञान उनकी ऊर्जा और आपके आंतरिक प्रभाव को जानना होगा। सबसे पहले हमें जानना होगा कि कौन सा बीज मंत्र किस प्रकार  की ऊर्जा और किस प्रकार की ऊर्जा रूपान्तरण कर सकता है। यहां हम कुछ बीज मंत्रो का उल्लेख कर रहे है इसके बाद हम आपको उनके इष्ट या ऊर्जा के बारे में बताएंगे। ह्रीं बीज मंत्र:- ह्रीं माया बीज है जिसमे की ह से शिव , र से प्रकृति , ईकार से महामाया , नाद से विश्वमाता , बिंदु से दुख हर्ता। अतः इस बीज मंत्र का ऊर्जा विचार और आह्वान हुआ कि हे शिव युक्त प्रकृति रूप में महामाया मेरे दुख का हरण कीजिये ।इसके बारे में आगे अलग पोस्ट और विस्तृत रूप से आपको जल्द ही प्राप्त होगी।  श्रीं बीज मंत्र यह महालक्ष्मी का बीज मंत्र है। यह सौम्य ऊर्जा से सम्बंधित है । इसमें श से महालक्ष्मी र से धन ऐशवर्य ईकार से तुष्टि और बिंदु से दुखहरन की ऊर्जा उत्पन्न होती है। यह बीज मंत्र सिर्फ यही तक